बर्फी - Latest News on बर्फी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

शनि के बर्फीले चंद्रमा पर छिपा समुद्र मिला

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 13:39

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्हें शनि के बर्फीले चंद्रमा एनसेलादूस पर बर्फीली चट्टानों के नीचे एक विशाल समुद्र छिपा मिला है जो संभवत: जीवन को समर्थन देने में सक्षम हो।

मैं अपने नियम खुद बनाती हूं : प्रियंका चोपड़ा

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 13:48

अपनी बॉलीवुड फिल्मों और उदीयमान अंतरराष्ट्रीय संगीत करियर के साथ प्रियंका चोपड़ा एक साथ कई कामों में व्यस्त हैं। लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वे कभी भी काम से दूर नहीं रहना चाहती हैं।

चीन में तूफान का अलर्ट जारी, सैलानियों को हुई परेशानी

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 20:08

चीन ने देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में बर्फीले तूफान की अशंका के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है। इससे छुट्टियां मनाने पहुंचे सैलानियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

अमेरिका में बर्फीला तूफान, 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 15:28

अमेरिका का पूर्वोत्तर हिस्सा मंगलवार को आए बर्फीले तूफान के कारण बुरी तरह प्रभावित रहा। तूफान की वजह से 2,000 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें या तो रद्द कर दी गईं या उनमें देरी हुई।

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 2200 उड़ानें रद्द

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 13:42

उत्तर पूर्वी अमेरिका में बर्फ पड़ने और तेज हवाएं चलने के कारण कई बड़े शहरों में भयंकर सर्दी रही और विमान सेवा प्रभावित हुई।

शीतलहर से पूरे उत्तर भारत की छूटी कंपकंपी

Last Updated: Thursday, December 26, 2013, 21:40

उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा शीतलहर और कड़ाके की ठंड की चपेट में है जबकि कई जगहों पर तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी में आसमान खुला रहा और धूप खिली हुई थी, लेकिन बर्फीली हवाओं से दिन ठिठुरन भरी रही।

अंटार्कटिक में पिघलती बर्फ का बड़ा हिस्सा जलमग्न हिम खंडों का

Last Updated: Monday, September 16, 2013, 16:21

अंटार्कटिक में पिघल रही बर्फ पर किए गए एक नए अध्ययन से पता चला है कि यहां के कुछ हिस्सों में पिघल रही बर्फ का 90 फीसद हिस्सा इसके जलमग्न हिम खंडों का है।

IIFA में रणबीर कपूर, विद्या बालन ने मारी बाजी

Last Updated: Sunday, July 7, 2013, 12:52

फिल्म ‘कहानी’ में बेहतरीन भूमिका के लिए विद्या बालन ने सर्वश्रष्ठ अदाकारा का और ‘बर्फी’ में अपने अभिनय से प्रशंसकों को दीवाना बनाने वाले रणबीर कपूर को आईफा 2013 में सर्वश्रेष्ठ अदाकार का पुरस्कार मिला है।

`फटा पोस्टर निकला हीरो` से काफी उम्मीदें : इलियाना

Last Updated: Wednesday, June 12, 2013, 13:28

फिल्म अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने फिल्म `फटा पोस्टर निकला हीरो` में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम किया है।

फिल्‍म बर्फी का अंतर्राष्ट्रीय सफर अब भी जारी

Last Updated: Friday, May 24, 2013, 08:45

वर्ष 2012 में व्यवसायिक सफलता के अलावा समीक्षकों की सराहना पाने वाली अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म `बर्फी` के अंतर्राष्ट्रीय सफर का सिलसिला जारी है।

टोयफा के तकनीकी श्रेणी में ‘बर्फी’ने झटके 4 पुरस्कार

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 21:41

रणवीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘बर्फी’ ने टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म पुरस्कारों (टोयफा) की तकनीकी श्रेणी में चार पुरस्कार अपने नाम कर लिये।

अमेरिका में बर्फीले तूफान से 10 लोगों की मौत

Last Updated: Sunday, February 10, 2013, 18:11

उत्तर पूर्वी अमेरिका और कनाडा में आए भीषण बर्फीले तूफान में दस लोग मारे गए हैं, कुछ इलाके तीन तीन फुट बर्फ में दब गए हैं तथा सात लाख घरों में बिजली गुल है।

फिल्म फेयर में `बर्फी` को सबसे ज्यादा नामांकन

Last Updated: Tuesday, January 15, 2013, 14:21

फिल्मकार अनुराग बसु की `बर्फी!` को 58वें आइडिया फिल्म फेयर अवार्ड्स-2012 में सबसे अधिक नामांकन मिले हैं।

बर्फीली हवाओं की चपेट में कश्मीर घाटी

Last Updated: Tuesday, January 15, 2013, 13:33

कश्मीर घाटी में बर्फीली हवाओं ने फिर से लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है।

स्क्रीन पुरस्कारों में `बर्फी` और `पान सिंह तोमर` का जलवा

Last Updated: Sunday, January 13, 2013, 10:28

मुम्बई में शनिवार रात आयोजित 19वें कलर्स स्क्रीन पुरस्कारों में लीक से हटकर फिल्मों का जलवा रहा। `पान सिंह तोमर` और `बर्फी` को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि इन दोनों फिल्मों में क्रमश: मुख्य भूमिका निभाने वाले इरफान खान और रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

लखनऊ में पारा शून्य से नीचे, ठंड से 24 और मरे

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 18:08

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों से बर्फीली हवा और उसके चलते बढ़ी गलन से उत्तर प्रदेश के लोग बेहाल हैं। ठंड का रौद्र रूप जारी है और लखनऊ, कानपुर, आगरा तथा गाजीपुर में पारा शून्य से नीचे जा लुढ़का है।

अमेरिका : बर्फीले तूफान में 6 की मौत

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 14:07

अमेरिका में आए बर्फीले तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिसके परिणामस्वरूप बुधवार को राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ऑस्कर की रेस से ‘बर्फी’ बाहर, दुखी हुईं प्रियंका चोपड़ा

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 15:59

प्रियंका चोपड़ा इस बात को लेकर दुखी हैं कि उनकी फिल्म ‘बर्फी’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें इस बात पर भी गर्व है कि भारत की तरफ से इसे ऑस्कर के लिए आधिकारिक तौर पर भेजा गया था।

`बर्फी` ऑस्कर से बाहर पर निराश नहीं अनुराग

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 16:53

फिल्मकार अनुराग बसु अपनी ताजातरीन फिल्म `बर्फी` के ऑस्कर की दौड़ से बाहर होने से निराश नहीं हैं।

ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई बसु की `बर्फी`

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 14:33

निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म `बर्फी!` 85वें ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ से बाहर हो गई है। फिल्म विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में जगह नहीं पा सकी।

विशेष योग्यता के लिए सम्मानित की गई संगीता गाला

Last Updated: Sunday, December 2, 2012, 19:20

`बर्फी’ फिल्म में अभिनेता रणवीर कपूर को प्रशिक्षित करने और विख्यात फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली एवं मणि रत्नम के साथ काम करने वाले और सुनने में असमर्थ संगीता गाला को आज सम्मानित किया गया। वह विकलांग लोगों के लिए एक आदर्श हैं।

मेरी फिल्में प्रयोगधर्मी नहीं, खास हैं: रणबीर

Last Updated: Monday, October 15, 2012, 15:03

फिल्म `रॉकस्टार` और `बर्फी` में चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि उन्हें इन फिल्मों को प्रयोगधर्मी कहे जाने से परहेज है।

बर्फी के निर्माता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Last Updated: Friday, October 5, 2012, 13:29

जयपुर पुलिस आयुक्त बीएल सोनी ने फिल्म ‘बर्फी’ के दृश्य में तम्बाकू रोधी स्वास्थ्य चेतावनी हिन्दी भाषा में प्रदर्शित नहीं किये जाने को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

तमिल संस्करण में आ सकती है `बर्फी`

Last Updated: Tuesday, October 2, 2012, 18:22

बॉलीवुड में सफलता हासिल करने के बाद फिल्म `बर्फी` के अब तमिल भाषा में भी बनने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि इस परियोजना के लिए दक्षिण फिल्मों के शीर्ष अभिनेता ने भी अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

पसंद की लड़की मिल जाए तो रणबीर करेंगे शादी

Last Updated: Wednesday, September 26, 2012, 17:13

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि वह शादी करना पसंद करेंगे और उन्हें तो बस उस दिन का इंतजार है, जब वह अपने लिए मनपसंद लड़की ढूंढ़ लेंगे।

फिल्म `बर्फी` 10 दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई

Last Updated: Tuesday, September 25, 2012, 11:53

सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर के बाद एक और फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

`बर्फी!` को अभी लम्बा फासला तय करना है: बसु

Last Updated: Sunday, September 23, 2012, 18:14

जब से फिल्म `बर्फी!` का ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चयन हुआ है, तभी से निर्देशक अनुराग बसु के पास बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है। अनुराग का कहना है कि फिल्म को अभी लम्बा सफर तय करना है। बसु ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, आप सभी का शुक्रिया! लेकिन अभी दिल्ली दूर है! हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।

`बर्फी` से हमें काफी उम्मीद : रणबीर

Last Updated: Sunday, September 23, 2012, 15:03

ऑस्कर पुरस्कार के लिए `बर्फी` के आधिकारिक रूप से नामित होने पर अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा है कि उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीद है।

ऑस्कर के लिए अभी लंबी राह तय करनी है: रणबीर कपूर

Last Updated: Sunday, September 23, 2012, 08:43

फिल्म ‘बर्फी’ को ऑस्कर पुरस्कार में भारतीय प्रविष्टि के रूप में भेजे जाने से खुश फिल्म के मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा कि यह पूरी टीम के प्रयास से ही संभव हो पाया।

ऑस्कर-2013 के लिए नामांकित हुई रणबीर-प्रियंका की ‘बर्फी’

Last Updated: Sunday, September 23, 2012, 18:34

रणबीर कपूर की बेहतरीन अदाकारी से सजी अनुराग बसु की ‘बर्फी’ अगले साल फरवरी में होने वाले ऑस्कर पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होगी। ‘बर्फी’ ने पुरस्कार की दौड़ में 19 अन्य फिल्मों को पछाड़ा।

बिग बी ने बर्फी` और उसके सितारों को सराहा

Last Updated: Wednesday, September 19, 2012, 08:49

महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि अनुराग बसु़ की फिल्म `बर्फी` एक मूक-बधिर लड़के और ऑटिस्टिक लड़की की सम्वेदनशील प्रेम कहानी है। साथ ही उनका कहना है कि भारतीय सिनेमा जादुई चरण से गुजर रहा है।

प्रियंका ने ‘बर्फी’ के लिए शाहरुख को कहा ‘धन्यवाद’

Last Updated: Sunday, September 16, 2012, 17:26

फिल्म ‘बर्फी’ में अपने दमदार अभिनय के लिए चारों तरफ से प्रशंसा बटोर रहीं अभिनेत्री एवं गायिका प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि उनके मित्र एवं अभिनेता शाहरुख खान की वजह से उन्हें फिल्म में झिलमिल का किरदार निभाना आसान हो गया।

प्‍यार और गर्माहट को दर्शाती है फिल्‍म 'बर्फी'

Last Updated: Saturday, September 15, 2012, 00:31

फिल्म ‘बर्फी’ में अभिनेता रणबीर कपूर गूंगे- बहरे बने हैं तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा खुद में खोई रहने वाली लड़की के रोल में है।

`बर्फी` की सफलता को लेकर रणबीर काफी उत्‍सुक

Last Updated: Friday, September 14, 2012, 12:29

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि अगर उनकी आने वाली फिल्म `बर्फी!` को लोग बड़ी तादाद में सिनेमाघरों में देखने जाते हैं, तो यह सबसे बड़ा पुरस्कार होगा।

रणबीर गुनगुनाए और ‘फटफटी’ पर जमकर नाचे

Last Updated: Thursday, September 13, 2012, 16:01

रणबीर कपूर अपने प्रशंसकों के बीच भले ही दो घंटे देरी से पहुंचे हों लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। शहर के एक मॉल में रणबीर अपनी आने वाली फिल्म ‘बर्फी’ के गाने ‘फटफटी’ पर जमकर नाचे।

‘बर्फी’ में देरी ने किया परेशान: इलियाना

Last Updated: Thursday, September 13, 2012, 15:02

दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुपरस्टार इलियाना डी क्रूज को ‘बर्फी’ फिल्म में हुई देरी ने काफी परेशान किया। इलीना इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरूआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगी।

जब रणबीर ने प्रियंका और इलियाना को बचाया

Last Updated: Wednesday, September 12, 2012, 15:52

14 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म बर्फी के प्रमोशन के दौरान बैंगलुरू के एक मॉल में बेकाबू भीड़ से अभिनेता रणबीर कपूर ने ना सिर्फ खुद को बचाया बल्कि अपनी को स्टार प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी-क्रूज की भी रक्षा की।

फिल्म बर्फी में `मर्फी` का पेंच

Last Updated: Wednesday, September 12, 2012, 15:48

फिल्म बर्फी की रिलीज पर एक नया विवाद हो गया है। यह विवाद फिल्म में मर्फी नाम के इस्तेमाल को लेकर है।

मुझे ‘ग्लैमरगर्ल’ नहीं बनना : इलियाना

Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 17:56

फिल्म ‘बर्फी’ से बॉलीवुड पर्दे पर उतर रहीं तेलुगू अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज का कहना है कि उन्हें अपनी पहली फिल्म में किसी ग्लैमरस भूमिका की ख्वाहिश नहीं थी।

बुसान महोत्सव के लिए चुनी गई `बर्फी!`

Last Updated: Monday, September 3, 2012, 09:21

फिल्म निर्देशक अनुराग बसु की आने वाली फिल्म `बर्फी!` को 17वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) के लिए चुन लिया गया है।ब

`बर्फी` के प्रचार के लिए लंदन रवाना हुईं प्रियंका

Last Updated: Tuesday, August 28, 2012, 16:15

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म `बर्फी` के प्रचार के लिए लंदन रवाना हो गईं। प्रियंका इन दिनों अपने पहले संगीत एल्बम पर भी काम कर रही हैं।

‘फिल्म बर्फी के लिए रणबीर कपूर ही पहली पसंद’

Last Updated: Friday, August 10, 2012, 17:57

निर्देशक अनुराग बसु का कहना है कि उन्होंने फिल्म ‘बर्फी’ की पटकथा लिखने से पहले ही यह निर्णय कर लिया था कि वह इस फिल्म में रणबीर कपूर को लेंगे।

यूरोप की ठंड ने ली 250 लोगों की जान

Last Updated: Saturday, February 4, 2012, 15:43

यूरोप में बीते कई दिनों से पड़ रही ठंड ने 250 लोगों की जान ले ली है। इटली में बर्फीले तूफान से लोग भारी मुश्किल का सामना कर रहे हैं। यूक्रेन में सबसे ज्यादा 122 लोगों की मौत हुई है।

कश्मीर में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Last Updated: Wednesday, February 1, 2012, 13:05

समूचे कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ गई है। लद्दाख में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया।

अफगानिस्तान: बर्फीले तूफान से 46 मरे

Last Updated: Wednesday, January 25, 2012, 03:12

अफगानिस्तान के सुदूर पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बर्फ और बर्फीले तूफान के कारण पिछले एक हफ्ते में कम से कम 46 लोगों की जान गई है।

अफगानिस्तान: बर्फीले तूफान से 29 मरे

Last Updated: Thursday, January 19, 2012, 14:10

अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्र में बर्फीले तूफान से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है।

जालंधर में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड

Last Updated: Monday, January 16, 2012, 07:36

जालंधर में बारिश और बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का कहर जारी है इस बीच अधिकतम तापमान में जोरदार गिरावट दर्ज की गयी है ।

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी की चुभन

Last Updated: Thursday, January 12, 2012, 05:39

राजधानी में गुरुवार को बर्फीली हवाएं चलने से सर्दी की चुभन और बढ़ गई हालांकि रात के तापमान में मामूली सुधार देखा गया।

दिल्ली में ठंड बढ़ी, तापमान 5 डिग्री कम

Last Updated: Tuesday, January 10, 2012, 06:01

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने आज दिल्ली वासियों को ठंड से कोई राहत नहीं दी और तापमान पांच डिग्री सेल्सियस कम हो गया। मंगलवार सुबह का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

13 जुलाई को रिलीज होगी 'बर्फी'

Last Updated: Thursday, January 5, 2012, 08:12

यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने फिल्मकार अनुराग बसु की प्रतीक्षारत फिल्म 'बर्फी!' के दुनियाभर में प्रदर्शन के लिए 13 जुलाई का दिन तय किया है

अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही

Last Updated: Tuesday, November 1, 2011, 10:40

उत्तर पूर्वी अमेरिका में हजारों लोगों को बर्फीले तूफान के कारण भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है और लोग कई दिनों से पानी बिजली की आपूर्ति के बिना रह रहे हैं।

बर्फबारी से परेशान उत्तर-पूर्वी अमेरिका

Last Updated: Monday, October 31, 2011, 03:18

बर्फीले तूफान के बाद अमेरिका के पूर्व तट पर ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई और बर्फबारी के हादसों में शहर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।