Last Updated: Friday, May 10, 2013, 16:15
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: 1990 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने दुबई की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे ड्रग तस्कर विकी गोस्वामी से शादी कर उसे जेल से छुड़वा लिया है। खबर है कि ममता लंबे समय से गोस्वामी के साथ डेटिंग कर रहीं थीं। एक मैगजीन कवर के लिए टॉपलेस पोज देकर सुर्खियों में आने वाली ममता का जब फिल्मी करियर डूब गया था तब उनके इस नशीली दवाओं के तस्कर से संबंध होने का मामला सामने आया था।
खबरों के मुताबिक विकी से शादी रचा कर ममता ने 15 नवंबर 2012 को ही उसे दुबई के जेल से छुड़वा लिया था। गौर हो कि वर्ष 1997 में विकी को दुबई में पुलिस ने मैनड्रैक्स की तस्करी करने के दौरान पकड़ा था। उसी वक्त से वह दुबई की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था।
खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि विकी ने इस्लाम कबूला और ममता से शादी की। ऐसा कहा जा रहा है कि जब विकी जेल में था तब ममता ने ही उसका रियल एस्टेट का बिजनेस का कारोबार संभाला था। सूत्रों ने यह भी खुलासा किया है कि विकी दिसंबर 2012 में भारत आया था और जल्द ही केन्या के लिए निकल गया।
First Published: Friday, May 10, 2013, 14:25