Last Updated: Wednesday, March 20, 2013, 14:13

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को कर दी गई। लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा खुद को कोई अवार्ड ने मिलने से सदमा लगा है।
गौर हो कि पिछले साल अनुराग बसु की फिल्म बर्फी ने धमाल मचा दिया था। बर्फी में प्रियंका और रणबीर की एक्टिंग काबिले तारीफ थी और यह फिल्म ऑस्कर की रेस में भी शामिल हुई थी। इस फिल्म को कई अवार्ड भी मिले थे। साथ ही प्रियंका को भी इस फिल्म के लिए कई अवार्ड मिले।
नेशनल फिल्म अवार्ड में बर्फी दूर-दूर तक शामिल नहीं थी। जब प्रियंका ने सुना कि बर्फी को कोई अवार्ड नहीं मिला है तब प्रियंका ने कहा मुझे बहुत बुरा लगा। बर्फी को नेशनल अवार्ड नहीं मिलने का दुख है। उन्होंने कहा कि यह तो जूरी ही जाने कि उन्होंने बर्फी को कोई अवार्ड क्यों नहीं दिया। हालांकि प्रियंका इस बात से बेहद खुश नजर आई कि उनकी बहन परिणीति को इश्कजादे फिल्म के लिए स्पेशल मेंशन अवार्ड मिला है।
First Published: Tuesday, March 19, 2013, 16:06