Last Updated: Friday, February 22, 2013, 23:35

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : कमसिन अदाकारा प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अपनी नई अदाओं से फैंस को हमेशा चौकाती रहती हैं। प्रियंका अब एक बार फिर देसी गर्ल बनकर दर्शकों का दिल जीतने के लिए कमर कस चुकी हैं। आपको बता दें कि प्रियंका की आगामी फिल्म का नाम है `गुंडे`। इस फिल्म में प्रियंका गांव की भोली भाली लड़की की भूमिका निभा रही हैं। यानी प्रियंका बन जाएंगी देसी गर्ल।
जानकारी के अनुसार, अली अब्बास जफर की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हाल में प्रियंका को कोलकाता में ठेठ देसी अंदाज में देखा गया। वैसे प्रियंका ने बॉलीवुड की फिल्मों में काफी अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। इस बात की खूब चर्चा होती रहती है। सभी किरदारों को प्रियंका ने न सिर्फ बखूबी से निभाया बल्कि उन्हें दर्शकों की पूरी वाहवाही भी मिली।
बताया जा रहा है कि प्रियंका का यह देसी अवतार साल के अंत तक बड़े पर्दे पर नजर आएगा। इस फिल्म में वह अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
First Published: Friday, February 22, 2013, 23:35