Last Updated: Tuesday, September 25, 2012, 11:53

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई: सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर के बाद एक और फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। यह फिल्म हाल में रिलीज हुई है और ऑस्कर के लिए भेजी गई है। जी हां आपने सही अनुमान लगाया, यह फिल्म है बर्फी जिसमें रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की अदाकारी की जमकर तारीफ की जा रही है।
बर्फी को ऑस्कर के लिए भेजे जाने से फिल्म के स्टार कास्ट के हौसले बुलंद है। ‘बर्फी’ ने पुरस्कार की दौड़ में 19 अन्य फिल्मों को पछाड़ा।
बर्फी ने सिर्फ 10 दिनों के समय में 100 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट किया है कि फिल्म बर्फी ने 10 दिनों में 100 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म ने पांच दिनों में 50 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर यह जता दिया था कि वह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का माद्दा रखती है।
यह फिल्म पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई है। फिल्म में रणबीर ने बहरे और गूंगे लड़के बरफी की भूमिका निभाई है जो प्रेम करता है और उसमें आहत भी होता है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में मंदबुद्धि लड़की बनी है। इनके अलावा दक्षिण भारतीय अभिनेत्री एलेना डिक्रूज ने भी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में पदार्पण किया है।
First Published: Tuesday, September 25, 2012, 08:50