Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 00:44
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली: अब्बास मस्तान अपनी फिल्मों में रफ्तार और रोमांच के लिए जाने जाते हैं जिनकी फिल्में बड़ी तेजी से भागती है। फिल्म में एक्शन होता है रफ्तार होता है थ्रिल होता है। लेकिन रेस-2 में इस बार वह बात नजर आई है। दर्शकों ने अगर इस फिल्म से रेस की उम्मीद बांध रखी होगी तो उन्हें निराशा होगी। शुक्रवार को रिलीज हुई रेस-2 2008 में बनी रेस की सीक्वल है। फिल्म में सिर्फ पैसे को बोलबाला है। हर सीन पैसे की फितरत की दास्तां बयां करती नजर आती है।
`रेस 2` में अनिल कपूर, सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पदुकोण, अमीषा पटेल और जैकलीन और स्पेशल एपीयरेंस में बिपाशा बसु भी फिल्म में दिखी हैं।
`रेस 2` की कहानी में क्या होगा ,आपको मालूम ही होगा यानी एक्शन, गाने, धोखा और लूटपाट। इसके अलावा इसमें आलीशान जगहों पर शूटिंग और अरबों की डील है।
रेस 2 की कहानी इस प्रकार है। रणवीर सिंह यानी सैफ अली खान से जो कि अपनी गर्लफ्रैंड सोनिया (बिपाशा बासु) की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की तलाश में टर्की जाता है। यहां रणवीर की मुलाकात अरमान मलिक यानी जॉन अब्राहम से होती है जो करोड़पति इंसान है सोनिया का हत्यारा भी ।
अरमान को दुनिया में पैसे से ज्यादा कुछ भी नहीं प्यारा है। रणवीर चाहता है कि वह अपनी गर्लफ्रैंड के हत्यारे की सारी जायदाद हड़प कर उसे खत्म कर दे। उसके बाद रणवीर की मुलाकात अरमान की बहन एलिना यानी दीपिका पादुकोण से होती है जिसके पार रणवीर के साथ बेड शेयर करने के अलावा और कोई काम नहीं है। फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। धोखा,पैसा और लूटपाट की दास्तान ढाई घंटे में जाकर बयां होती है। बेशक फिल्म तो महंगी होगी लेकिन दर्शकों को पसंद आए इसकी उम्मीद तो कम ही नजर आती है।
फिल्म में कुछ डायलॉग आपको जरूर पसंद आएंगे। लेकिन संगीत पक्ष बेसुरा है टाइटिल सॉन्ग को छोड़कर। कोई गाना जुबान पर नहीं चढ़ पाया है। फिल्म का एक्शन कहीं कहीं अच्छा बन पड़ा है। खासतौर से सैफ और शार्प शूटर का एक्शन सीक्वेंस। कुल मिलाकर फिल्म में कुछ भी बेहतरीन नहीं कहा जा सकता है। फिल्म के कई सीन में भटकाव मालूम होता है क्योंकि पटकथा कमजोर है। हालांकि फिल्म का सेकेंड हाफ पहले से बेहतर है।
दरअसल किसी भी फिल्म के सामने चुनौती होती है कि वह दर्शकों को बांधकर रखें लेकिन इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है।
First Published: Friday, January 25, 2013, 17:24