बॉलीवुड हस्तियों ने टि्वटर पर जिया खान को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड हस्तियों ने टि्वटर पर जिया खान को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड हस्तियों ने टि्वटर पर जिया खान को दी श्रद्धांजलिज़ी मीडया ब्यूरो
मुंबई: फिल्म `निशब्द` से बॉलीवुड में कदम रहने वाली मशहूर बॉलीबुड अभिनेत्री जिया खान ने सोमवार देर रात खुदकुशी कर ली। जिया ने जुहू स्थित घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की। जिया की मौत की खबर सुनते ही बॉलीवुड में मातम छा गया। गमगीन बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल साइट टि्वटर पर जिया को श्रद्धांजलि दी।

अमिताभ बच्चन- क्या जिया खान, आखिर क्या हुआ। क्या ये सच है। असंभव।

नेहा धूपिया- जिया के बारे में सुनकर दुखी हूं। वह जल्दी इस दुनिया को छोड़कर चली गई।

बिपाशा बसु- जिया खान! भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

अनुराग कश्यप- जिया खान के बारे में समाचार सही है?

अरशद वारसी- जिया खान के बारे में सुनकर शॉक्ड हूं। वो बहुत यंग थीं और उन्होंने अपनी जान दे दी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

अमृता अरोड़ा- जिया खान की आत्मा को शांति मिले। वह बहुत ही यंग और खूबसूरत थीं। वो इतनी जल्दी चली जाएंगी सोचा ही नहीं था।

अजय देवगन- जिया के बारे में सुनकर हैरान भी हूं और दुखी भी। यकीन नहीं हो रहा कि वो हमारे साथ नहीं है।

शाहिद कपूर- जिया खान के बारे में सुनकर शॉक्ड हूं और दुखी भी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

रिया सेन- डिसटर्बिंग, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

मनोज बाजपेयी- यह सुनकर हैरानी हुई की एक यंग एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली। जिया खान की आत्मा को भगवान शांति दे।

इनके अलावा चित्रांगदा सिंह, मिनिषा लांबा, कुणाल कोहली, कुणाल कपूर समेत कई स्टार्स ने जिया की मौत पर शोक प्रकट किया।

First Published: Tuesday, June 4, 2013, 12:28

comments powered by Disqus