`बॉस` के प्रचार के लिए जेट-स्काई पर पहुंचे अक्षय

`बॉस` के प्रचार के लिए जेट-स्काई पर पहुंचे अक्षय

`बॉस` के प्रचार के लिए जेट-स्काई पर पहुंचे अक्षयदुबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपने भीतर के `खिलाड़ी` का प्रदर्शन करने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। बुधवार को यहां अपनी आगामी फिल्म `बॉस` के बारे में मीडिया को संबोधित करने के लिए वह जेट-स्काई (जलयान पहुंचे। रोमांच के पर्याय अक्षय ने एक जेट के जरिए नौका पर प्रकट होकर सबको हैरत में डाल दिया।

फिल्म प्रचार के लिए उनके साथ सह-कलाकार अदिति राव हैदरी भी पहुंची थीं। वहीं, मौके पर ही मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने फिल्म के लिए एक गाना `पार्टी ऑल नाइट` गाया।

दुबई में अक्षय के इसी फिल्म के गीत `हर किसी को नहीं मिलता` को लांच करने की भी संभावना है। इस गाने में उनके संग सोनाक्षी सिन्हा हैं। यह गाना वास्तविक रूप में 1986 की फिल्म `जांबाज` का है।

वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स, कैप ऑफ गुड फिल्मस और अश्विप वर्दे प्रोडेक्शंस की सह-प्रस्तुति फिल्म `बॉस` 16 अक्टूबर को प्रदर्शित होनी है। इसमें शिव पंडित, डैनी डेंजोंग्पा, रोनित रॉय और जॉनी लीवर भी हैं। फिल्म का निर्देशन एंथनी डीसूजा ने किया है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 2, 2013, 22:52

comments powered by Disqus