मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा का निधन

मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा का निधन

मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा का निधनज़ी न्यूज ब्यूरो

मुम्बई : बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा का रविवार शाम निधन हो गया। पिछले दिनों सेहत खराब होने पर उन्हें मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अस्सी साल के थे।

यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म ‘जब तक है जान’ दीवाली के मौके पर प्रदर्शित होने वाली है। यश चोपड़ा ने सितम्बर में अपने जीवन के 80 साल पूरे किए थे। उनका 27 सितंबर 1932 को लाहौर में जन्म हुआ था। उन्होंने हिंदी फिल्म सिनेमा को बेहतरीन फिल्में दीं।

यश चोपड़ा के निधन पर पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा कि यश चोपड़ा ने लोगों को मोहब्बत करना सिखाया।

यश चोपड़ा ने त्रिशूल, दाग, सिलसिला, दीवार, लम्हे, चांदनी, दिल तो पागल है, आईना, डर समेत कई बेहतरीन फिल्में हिंदी सिनेमा को दीं।

First Published: Sunday, October 21, 2012, 18:58

comments powered by Disqus