Last Updated: Tuesday, December 3, 2013, 11:23
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें शुक्रवार को कार ड्राइव करते समय हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि अब उनकी हालत में सुधार है और आज उन्हों छुट्टी दे दी जाएगी।