मूवी रिव्‍यू: मसाला और एक्‍शन से भरपूर है रणबीर की `बेशरम` । Besharam Movie review: Enough masala and roamnticism

मूवी रिव्‍यू: मसाला और एक्‍शन से भरपूर है रणबीर की `बेशरम`

मूवी रिव्‍यू: मसाला और एक्‍शन से भरपूर है रणबीर की `बेशरम`  ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

जैसा कि फिल्म का टाइटल है बेशरम, इसमें ही बहुत कुछ छिपा है। इससे साफ संकेत मिलता है कि यह एक मसाला फिल्‍म होगी। वाकई में यह एक कॉमेडी मसाला और रोमांटिक एक्‍शन का सम्मिश्रण है।

`बेशरम` वाकई कॉमेडी से भरी है और इसमें फनी सीन्‍स का भी अपना एक अलग क्रेज है। फिल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप ने बॉलीवुड फिल्‍मों के फॉर्मूलों का सही इस्तेमाल इस फिल्‍म में किया है। डायलॉग और एक्‍शन इस और मजेदार बनाते हैं। इस फिल्‍म में अभिनव ने रणबीर को एक ऐसे अंदाज में पेश करने की कोशिश की है, जिसका अंदाज दबंगई से भरा है। इस फिल्‍म में मनोरंजन के नजरिये से काफी कुछ नया करने की कोशिश की गई है। कई मौकों पर यह गुदगुदाता है।

इस फिल्म में एक साथ पूरी कपूर फैमिली यानी रणबीर कपूर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर मौजूद हैं। यह फिल्म युवा पीढ़ी को काफी पसंद आएगी। इस फिल्‍म के गाने अभी उतने लोकप्रिय नहीं हुए हैं, जितनी की उम्‍मीद थी। बेशरम का क्रेज युवाओं के बीच जरूर देखने को मिला है।

फिल्म में एक बेशरम, मजाकिया लड़के बबली (रणबीर कपूर) की कहानी रोचक तरीके से पिरोया गया है। बबली एक स्ट्रीट स्मार्ट कार मैकेनिक है जो अनाथालय में रहता है। वह बहुत ही फनी है। वह जिंदजी को मजे से जीता है। उसकी मुलाकात तारा (पल्लवी शारदा) से होती है, जो बडे़ ऑफिस में काम करती है और उसके नखरे किसी से कम नहीं हैं। गाहे बगाहे बबली को तारा से प्यार हो जाता है।

वहीं, भीम सिंह चंडेल (जावेद जाफरी) चंडीगढ़ का हवाला किंग है और उसे अपने गलत धंधों के लिए चोरी की गाडि़यों की जरूरत पड़ती है। चंडेल, बबली के साथ चोरी की गाडियां सप्लाई करने की डील कर लेता है। इस कहानी में इंस्पेक्टर चुलबुल चौटाला (ऋषि कपूर) और उसकी पत्नी बुलबल (नीतू कपूर) भी हैं जो बबली के पीछे पड़े हैं। गलती से बबली अपनी प्रेमिका तारा की ही गाड़ी चोरी करके चंडेल को दे देता है। जब उसे असलियत पता चलती है तो वो वापस चंडेल के अड्डे से गाडी चोरी करने निकलता है। इसी बात पर उसकी और चंडेल की भिंड़त होती है। फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है।

फिल्म के अगले क्रम को दर्शक स्‍वत: भांप जाएंगे। हालांकि इसमें गाने की संख्‍या अधिक है। पूरे कपूर फैमिली को एक साथ देखना एक नया अनुभव है। रणबीर की एक्टिंग अच्‍छी है और ऋषि कपूर और नीतू कपूर के ऊपर फिल्‍माए गए सीन्‍स भी रोचक हैं।

रणबीर कपूर इस फिल्‍म बेशरम बनकर फैंस का दिल जीतने में आगे हैं। उनका इस फिल्‍म में अलग अंदाज है और बेशरर्मी अच्‍छा प्रदर्शन किया है। अपनी एक्टिंग से उन्‍होंने फिल्म में जान डाल दी है। ऋषि कपूर और नीतू कपूर इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के रोल में खूब जमे हैं। वहीं पल्लवी शारदा ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है।

अभिनव कश्यप का उम्‍दा निर्देशन इस फिल्म में थोड़ा कम मालूम पड़ता है। फिल्‍म कई जगहों पर बोझिल होती नजर आई है। इस फिल्‍म के निर्माता हिमांसु मेहरा और संजीव गुप्ता हैं। बेशरम का संगीत ललित पंडित ने दिया है। फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका रणबीर कपूर, पल्लवी शारदा, जावेद जाफरी, ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने निभाई है।

First Published: Wednesday, October 2, 2013, 22:16

comments powered by Disqus