रणबीर कई महिलाओं के साथ बना चुके हैं शारीरिक संबंध! Ranveer Singh has bedded many women in his life!

रणबीर कई महिलाओं के साथ बना चुके हैं शारीरिक संबंध!

रणबीर कई महिलाओं के साथ बना चुके हैं शारीरिक संबंध!ज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली : बॉलीवुड में अपने सुडौल शरीर के चलते चर्चा में रहने वाले अभिनेता रणबीर सिंह ने हाल ही में माना है कि उन्होंने अपने जीवन में अब तक कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाया है।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कई महिलाओं के साथ रात गुजार चुके रणबीर शादी के विचार के बारे में भ्रमित हैं। रणबीर हालांकि पारंपिरक रूप से शादी के बाद बच्चों की इच्छा रखते हैं।

रणबीर ने कहा,‘मैं पिता बनने और अपने बच्चों को प्यार करने के लिए बेताब हूं। बच्चों के लिए शादी जरूरी है। बच्चे की सही परवरिश के लिए एक पिता और मां की जरूरत होती है।’

रणबीर के इस कबूलनामे पर किसी को हैरान नहीं होना चाहिए क्योंकि अभिनेता का नाम कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा से जोड़ा जा रहा था और अब चर्चा है कि रणबीर दीपिका पादुकोण के साथ डेटिंग कर रहे हैं।

यही नहीं, रणबीर मुम्बई में जिस क्लब के सदस्य हैं, वहां आने वाली अन्य महिलाएं में भी उनकी इश्कबाजी की चर्चा आम है।

First Published: Tuesday, March 5, 2013, 20:45

comments powered by Disqus