Last Updated: Saturday, July 21, 2012, 20:02

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने ससुर राजेश खन्ना को गरिमापूर्ण विदाई देने के लिए उनके प्रशंसकों को आज धन्यवाद ज्ञापित किया जिसके वह हकदार थे।
44 वर्षीय अक्षय ने अपने पुत्र आरव के साथ खन्ना का अंतिम संस्कार किया। खन्ना को बुधवार सुबह में निधन हो गया था। वह 69 वर्ष के थे।
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, मैं अपने ससुर के सुपरस्टार के दिनों का गवाह बनना चाहता था, आप सभी ने उन्हें गरिमापूर्ण विदाई देने के लिए जो कुछ किया उसके लिए धन्यवाद। मैं आप सभी के विचारों और प्रार्थनाओं की प्रशंसा करता हूं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, July 21, 2012, 20:02