Last Updated: Friday, December 14, 2012, 18:13

मुम्बई: भारतीय मूल की कनाडाई फिल्म कलाकार सनी लियोन को भारत में इंटरनेट पर सबसे अधिक खोजी जाने वाली हस्ती बनने पर गर्व है। गूगल की वार्षिक जिटगिस्ट सूची में सनी को नाम सबसे अधिक बार खोजी जाने वाली हस्ती घोषित किया गया है। दूसरे स्थान पर भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना हैं जिनका पिछली जुलाई में निधन हो गया था।
सनी लियोन ने बताया कि मेरे लिए यह बेहद गर्व का क्षण है। मैं और मेरे पति डेनियल वेबर पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। यह वास्तव में बेहद बड़ा सम्मान है कि लोग और मेरे प्रशंसक मुझे इंटरनेट पर खोज रहे हैं। मैं अपने को भाग्यशाली मानती हूं।
सन्नी ने `जिस्म 2` से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी आने वाली फिल्म एकता कपूर की `रागिनी एमएमस 2` है। (एजेंसी)
First Published: Friday, December 14, 2012, 17:09