Last Updated: Saturday, February 4, 2012, 08:26
ज़ी न्यूज ब्यूरोमुंबई: फिल्म 'रॉकस्टार' से इस साल बॉलीवुड अवॉर्ड की झड़ी लगाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर पीठ की सर्जरी कराने के बाद आराम कर बेहतर महसूस कर रहे हैं। मुंबई के ब्रीच कैंड़ी अस्पताल में डॉ. रुशद उडवाडिया के देखरेख में रणबीर का सफल ऑपरेशन किया गया। उन्हे पीठ में साधारण सूजन के बाद तकलीफ हो रही थी।
रणबीर के एक करीबी मित्र ने कहा कि यह एक छोटा सा ऑपरेशन था जो सफल रहा। सेबेसियस ग्लैंड में परेशानी के कारण उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद रणबीर अपने घर लौट गए और नियमित कार्य में लग गए हैं। अब उनकी आगामी फिल्म 'बर्फी' की शूटिंग के लिए वो तैयार हैं जो फिलहाल रुक गई थी।
डॉक्टरों ने कहा कि हालांकि यह खतरनाक नहीं था पर ऑपरेशन नहीं करने पर आगे चलकर यह परेशान कर सकता था और अन्य विकारों का करण बन सकता था। ऐसा सेबेसियस ग्लैंड के ब्लॉक हो जाने पर होता है।
First Published: Saturday, February 4, 2012, 13:56