सलमान और अक्षय की पसंद बनीं सोनाक्षी - Zee News हिंदी

सलमान और अक्षय की पसंद बनीं सोनाक्षी

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

मुंबई: सबको मालूम है कि बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा की बिटिया सोनाक्षी सिन्हा को ब्रेक देने का श्रेय सलमान खान को जाता है जिनकी फिल्म दबंग में सोनाक्षी ने काम किया था। 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार कमाई की थी और सोनाक्षी को देसी अवतार कहा जाने लगा था। सोनाक्षी की अदाकारी के साथ उनके जलवों की भी खूब तारीफ हुई थी।

 

एक फिल्म पुरानी  ( यानी सोनाक्षी की अबतक सिर्फ एक ही फिल्म दबंग रिलीज हुई है) सोनाक्षी सलमान खान के साथ अक्षय कुमार की भी चहेती हो गई है। यानी दोनों स्टार की फेवरिट हीरोइन सोनाक्षी गई है।

 

सलमान खान के साथ तो उन्होंने अबतक सिर्फ एक ही फिल्म की है दबंग लेकिन अभिनेता अक्षय कुमार के साथ वह तीन फिल्में कर रही है। पहली फिल्म राउडी राठौर जो हाल ही में रिलीज होनेवाली है। दूसरी फिल्म जोकर और तीसरी फिल्म वंस अपोन ए टाइम की सीक्वल है। अक्षय कुमार के साथ तीन फिल्मों में सोनाक्षी का काम करना इस बात को दर्शाता है कि वह सलमान खान के अलावा अक्षय कुमार की भी पसंद है। यही वजह है कि अक्षय के साथ वह तीन फिल्मों में हीरोइन का किरदार निभा रही है।

 

एक पत्रिका के साथ बातचीत में सोनाक्षी ने कहा है कि उन्हें दोनों के साथ काम करना पसंद हैं। सोनाक्षी ने कहा है कि सलमान और अक्षय के साथ काम करना सहज है क्योंकि दोनों स्टारडम को काम के साथ नहीं रखते। दोनों ठंडे दिमाग से काम करनेवाले अभिनेता हैं। सोनाक्षी ने यह भी कहा कि मैं किसी भी रेस में नहीं हूं।

 

वाह सोनाक्षी। बड़ी अच्छी बात है। वैसे भी बॉलीवुड में यह नसीब कम ही लोगों को मिलता है कि एक साथ खान (सलमान खान) और कुमार (अक्षय कुमार) की फिल्मों में काम करने का मौका मिले और आप दोनों की एकसाथ पसंद बने।

First Published: Friday, April 20, 2012, 13:13

comments powered by Disqus