Last Updated: Wednesday, April 17, 2013, 21:38

मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से अपने सहायक जिबान पात्रा के शव को वापस लाये जाने की कोशिश में जुटी हैं। लॉस एंजिल्स के एक होटल में संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ने से पात्रा की मृत्यु हो गई।
पात्रा लॉस एंजिल्स में चोपड़ा के यात्री दल का हिस्सा थे जहां अभिनेत्री अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक एलबम रिकार्डिंग कराने में व्यस्त थीं। उन्हें वेंकूवर में तोइफा पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री के साथ जाना था लेकिन उन्हें कनाड़ा के लिए वीजा नहीं मिला तथा वहीं रूकना पड़ा। खबरों के अनुसार 41 वर्षीय पात्रा सात अप्रैल को बेवरेली हिल्स होटल में मृत मिले। लॉस एंजिल्स पुलिस ने कहा था कि मौत की वजह दिल का दौरा है।
प्रियंका के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि कागजात संबंधी औपचारिकताओं की वजह से पात्रा के पार्थिव शरीर को भारत लाने में देर हो रही है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 17, 2013, 21:38