अधिक विटामिन से महिलाओं को नुकसान! - Zee News हिंदी

अधिक विटामिन से महिलाओं को नुकसान!

 



वॉशिंगटन : एक नए अध्ययन के मुताबिक प्रतिदिन विटामिन की ज्यादा गोलियां लेना महिलाओं में फायदे की बजाय नुकसान का कारण बन सकता है।

 

अमेरिका में मिनसोटा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक 1986 में शुरु हुए इस स्वास्थ्य संबंधी अध्ययन में 38,000 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया और उनसे प्राप्त आकड़ों का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने उन महिलाओं से आंकड़े इकट्ठा किए जो अध्ययन शुरु होने के समय 62 वर्ष की थीं।

 

उन्नीस वर्ष के अध्ययन में महिलाओं की उम्र और उनके द्वारा कैलोरी ग्रहण सहित अन्य तत्वों का समायोजन करके शोधकर्ताओं ने पाया कि 2.4 प्रतिशत की औसत से विटामिन लेने वाली महिलाओं को जान का खतरा इन्हें न लेने वाली महिलाओं की तुलना में ज्यादा था।

 

लाइव सांइस ने शोध के लेखक जाक्को मुसरु के हवाले से बताया,  हमारे शोध साथ ही इसी तरह के अन्य अध्ययनों से इस बात के बहुत कम प्रमाण मिले कि भोजन की जगह लिए जाने वाले पूरक दीर्घकालिक बीमारियों को रोकने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों को इसकी बजाय पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ लेने की सलाह देंगे। यह अध्ययन ‘आर्काइव्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन’ में प्रकाशित हुआ है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 11, 2011, 19:32

comments powered by Disqus