Last Updated: Wednesday, August 7, 2013, 19:04

नई दिल्ली : पुरुष, इस उमस भरे मौसम में भी अपने को शांत व सहज रखने के लिए अपनी अलमारी में सूती कमीज व कुर्ते शामिल करें। डिजाइनर के अनुसार, इस मौसम में गहरे रंग जैसे लाल, पीला और नीले रंग के पहनावों को भी पहना जा सकता है। मानसून के लिए डिजाइनर की ओर से दिए गए कुछ सुझाव इस प्रकार हैं :
1. लिनन (सन का कपड़ा) और सूती कपड़ों से बनीं कमीज चुनें यह उमस में भी ठंडक देती हैं।
2. स्टाइलिश फन पिंट्र्स और पैटर्न जोकि मैंगो येलो, रस्ट, मस्ट्र्ड और जामुनी रंग में उपलब्ध हों, उन्हें अपनाएं।
3. ऊंचे सूट का वास्कट, कमीज और छोटी पैंट के साथ प्रयोग करें। इसका ऑक्सफोर्ड जूतों संग जोड़ा बनाएं।
4. अपनी साधारण बरसाती को स्टाइलिश वाटरप्रूफ बरसाती से बदल डालें।
5. आप एक ही रंग की वेशभूषा भी आजमा सकते हैं। इसमें ज्यादातर सफेद व काले कपड़े पर बड़े छापे को सम्मिलित करें। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, August 7, 2013, 19:04