रात में देर से भोजन बढ़ाता है मोटापा - Zee News हिंदी

रात में देर से भोजन बढ़ाता है मोटापा

लंदन: यह पता है कि वसायुक्त भोजन करने से आप मोटे हो सकते हैं। अब भारतीय अनुसंधानकर्ताओं के नेतृत्व में किये गए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि रात में देर से भोजन करने से भी आपका वजन बढ़ सकता है।

 

कैलीफोर्निया में साल्क इंस्टीट्यूट फार बायोलॉजिकल स्टडीज ने पाया कि इंटरनेट का प्रयोग करते समय या देर रात फिल्म देखने के दौरान जब हम खाते हैं इससे मोटापा बढ़ने की संभावना होती

 

अध्ययन का नेतृत्व करने वाले सहायक प्रोफेसर डा सचितानंदन पांडा ने कहा कि दिन के कुछ समय आंत और मांसपेशियां कार्य करने के चरम पर होती हैं जबकि अन्य समय में वे सुप्त अवस्था में होती हैं।

 

उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक अंग की एक घड़ी होती है। चयापाचय चक्र महत्वपूर्ण होते हैं। जब चूहे या मानव दिन या रात में खाते हैं तो वे सामान्य चयापाचय चक्र को प्रभावित कर सकती हैं।’ (एजेंसी)

First Published: Monday, May 21, 2012, 08:24

comments powered by Disqus