Last Updated: Monday, January 16, 2012, 11:25
लंदन : हृदयरोग और मधुमेह जैसे रोगों से बचने के लिए सादा और स्वास्थ्यवर्धक आहार की काफी बड़ी भूमिका है। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि अगर आप एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर केला, सेब, आदि सादा और स्वास्थ्यवर्धक आहार लेते रहते हैं तो आप इन रोगों का खतरा टाल सकते हैं।
अध्यनकर्ताओं ने पाया है कि एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर आहार लेने वाले लोगों में हृदयरोग का खतरा तो कम होता ही है कोलस्ट्रोल और ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रण में रहता है।
‘डेली एक्सप्रेस’ की खबरों के मुताबिक एंटीऑक्सिडेंट शरीर में नुकसानदेह मॉलीक्युल से लड़ने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के एक साल तक के अध्ययन के बाद यह आकलन सामने आया है। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 16, 2012, 16:55