हिमाचल विधानसभा चुनाव - Latest News on हिमाचल विधानसभा चुनाव | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

महंगाई-भ्रष्टाचार नहीं बना चुनावी मुद्दा

Last Updated: Saturday, February 9, 2013, 20:53

देश भर में महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस और यूपीए सरकार के खिलाफ करीब दो साल से कई बड़े-बड़े आंदोलन हुए। पिछले साल 16 अगस्त को अन्ना के जन लोकपाल आंदोलन ने पूरे देश में भूचाल ला दिया था। देश के हर कोने में जनता सड़कों पर उतर आई थी लेकिन चुनावी राजनीति में इसका कहीं भी कोई असर नहीं देखा गया। इसी परिदृश्य के बीच गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए। उम्मीदों पर खड़े उतरते हुए नरेंद्र मोदी ने गुजरात में जीत की हैट्रिक बनाई और हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपी वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी देकर सत्ता हथिया ली। गुजरात में नरेंद्र मोदी की जीत तो समझ में आती है लेकिन अगर देश में महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में गुस्सा होता तो हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में नहीं आती।

हिमाचल में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन

Last Updated: Friday, November 2, 2012, 13:39

हिमाचल में चुनाव प्रचार का आज यानी शुक्रवार को अंतिम दिन है। शाम पांच बजे से आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले गुरुवार को सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपनी पूरी जान लगा दी। शिमला में गुरुवार को यूपीए सरकार के शासन के दौरान घोटालों से देश की छवि दुनिया के सामने धूमिल हुई है। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने यह बात कही।