Last Updated: Sunday, July 15, 2012, 23:47
रविवार का दिन अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए अपशकुन भरा रहा। अमरनाथ के दर्शन से वापस लौट रहे दो दल दुर्घटना का शिकार हो गए और इसमें 23 तीर्थयात्रियों की जान चली गई। पहली दुर्घटना जम्मू में हुई जहां 15 तीर्थयात्री काल का ग्रास बन गए वहीं दूसरी दुर्घटना हिमाचल प्रदेश में हुई जहां आठ तीर्थयात्रियों की जान चली गई।