Last Updated: Friday, March 1, 2013, 13:03
गुजरात के बसंतकांठा से कांग्रेस सांसद मुकेश गढ़वी का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सू़त्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि गढ़वी (50 वर्ष) को दिमाग की नस फट जाने के मद्देनजर 10 दिन पहले स्टर्लिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।