Last Updated: Sunday, December 1, 2013, 20:40
पश्चिमी लंदन के बाहरी इलाके में पंजाबी बहुल साउथहॉल उपनगर में भारतीय मूल का एक दंपति अपने घर में मृत पाया गया। पुलिस ने आज बताया कि संजीव कुमार उर्फ सतबीर सिंह (36) तथा उसकी पत्नी पूनम (35) के शव शुक्रवार को वेस्टर्न रोड स्थित उनके घर में पाए गए। इनमें सतबीर का शव फंदे से लटका मिला।