सपा कार्यकारिणी - Latest News on सपा कार्यकारिणी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

समाजवादी पार्टी की उत्‍तर प्रदेश कार्यकारिणी भंग

Last Updated: Thursday, May 22, 2014, 18:47

लोकसभा चुनाव में मिली अब तक की सबसे करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को पार्टी संगठन पर कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी भंग कर दी। सपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी के हवाले के एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। बयान में बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को छोड़कर उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी भंग कर दी गई है।

लखनऊ में सपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू

Last Updated: Saturday, August 4, 2012, 13:29

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को लखनऊ में शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकारिणी भंग

Last Updated: Saturday, March 24, 2012, 12:35

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी तथा सम्बद्ध प्रकोष्ठों की इन्हीं इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।