Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 17:33
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के सुल्तानपुर की जनता से वरुण गांधी को हराने की अपील कर आफत मोल ले ली है। प्रियंका की इस अपील पर वरुण की मां मेनका गांधी ने प्रियंका पर सियासी पलटवार किया है। मेनका ने कहा कि देश सेवा करना रास्ता भटकना नहीं होता। यह तो चुनाव में जनता ही बताएगी कि रास्ता कौन भटक गया है।