Delhi Gangrape victim - Latest News on Delhi Gangrape victim | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

‘पुलिस बदसलूकी के चलते दामिनी को नहीं मिली मदद’

Last Updated: Friday, January 25, 2013, 14:03

देश की राजधानी में चलती बस में सामूहिक बलात्कार का शिकार बनी युवती और उसके दोस्त की मदद के लिए किसी आम आदमी के नहीं आने के लिए न्यायमूर्ति जेएस वर्मा समिति ने पुलिसिया बदसलूकी को जिम्मेदार ठहराया है।

मुझे पुरुष होने का बेहद दुख है: शाहरूख खान

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 08:35

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरूख खान ने दिल्‍ली में गैंगरेन की शिकार 23 वर्षीय प्रशिक्षु फिजियोथेरेपिस्ट की मौत के बाद गहरा दुख जताया। पीडि़ता की मौत और इस वारदात पर शाहरूख इतने दुखी हुए कि उन्‍होंने कहा कि मुझे दुख है कि मैं एक पुरुष हूं। साथ ही इस समाज और संस्कृति का सदस्य होने के नाते भी काफी क्षोभ व्‍यक्ति किया।

गैंगरेप पीड़िता के पुश्तैनी गांव में शोक की लहर

Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 13:21

पूरे देश को झकझोर देने वाले दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़ित लड़की की सिंगापुर में इलाज के दौरान मृत्यु की खबर से उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित उसके पुश्तैनी गांव में शोक की लहर है और गमगीन लोगों के घरों में आज चूल्हे नहीं जले।

गैंगरेप के आरोपियों पर हत्या केस दर्ज होगा: दिल्ली पुलिस

Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 11:07

दिल्ली पुलिस सामूहिक बलात्कार के मामले में सभी छह आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप भी दर्ज करेगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से आधिकारिक रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

गैंगरेप: शिंदे ने कहा- और कड़ा कानून बनेगा

Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 15:33

सामूहिक बलात्कार की शिकार युवती की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने आज वायदा किया कि कानून को और कड़ा किया जाएगा ताकि इस तरह की वारदात की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

गैंगरेप: 10 मेट्रो स्टेशन बंद, किले में तब्दील हुआ इंडिया गेट

Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 09:29

सामूहिक बलात्कार की पीड़िता की मौत के बाद इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों को पहुंचने से रोकने के लिए ऐहतियातन दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के दस मेट्रो स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिये हैं ।