Nainital - Latest News on Nainital | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

नैनीताल में बस दुर्घटना, 16 लोगों की मौत

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 10:08

नैनीताल में एक बस के घाटी में गिर जाने से उसमें सवार 16 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। यह दुर्घटना कालाडुंगी शहर के नजदीक रविवार शाम को हुई। इस बस में लगभग 50 लोग सवार थे, जो बारापत्थर इलाके में एक शादी से लौट रही थी।