RJD MLA - Latest News on RJD MLA | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

नीतीश सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है: लालू प्रसाद यादव

Last Updated: Tuesday, February 25, 2014, 23:42

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के बागी हुए 13 विधायकों में से 9 पार्टी में वापस लौट गए जिससे टूट की कहानी बिखर गई और लालू आक्रामक मुद्रा में आ गए। टूट की खबर सुनकर नई दिल्ली से पटना पहुंचे लालू प्रसाद ने कहा, नीतीश सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।