Last Updated: Friday, April 4, 2014, 09:33
लगातार चार जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत टीम इंडिया टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। भारत का मनोबल इस समय बढ़ा हुआ है और धोनी की सेना इस कोशिश में होगी कि दक्षिण अफ्रीका पर फतह हासिल कर फाइनल का टिकट पक्का किया जाए। हालांकि, धोनी के सामने टीम संयोजन की चुनौती भी है।