adress - Latest News on adress | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

संयुक्त राष्ट्र में युवाओं से रू-ब-रू होंगी मलाला

Last Updated: Friday, April 19, 2013, 18:19

लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने पर तालिबान द्वारा गोली मारे जाने के बाद महिला अधिकारों की वैश्विक आइकन के तौर पर उभरी पाकिस्तानी लड़की मलाला यूसुफजई अपने 16वें जन्मदिन के मौके पर 12 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र में युवाओं की एक बैठक को संबोधित करेंगी। मलाला के जन्मदिन को दुनिया भर में ‘मलाला डे’ के तौर पर मनाया जाएगा।