horse - Latest News on horse | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

...जब सोनाक्षी सिन्‍हा ने फिल्‍म कलाकारों को कर दिया हैरान

Last Updated: Thursday, May 22, 2014, 18:53

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने घुड़सवारी करके अपने आने वाली फिल्म के सदस्यों को हैरान कर दिया। खेल और आनंदप्रिय सोनाक्षी अर्जुन कपूर के साथ अपनी फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग कर रही थीं, तभी उन्होंने आसपास घोड़े देखे। वह एक घोड़े पर बैठ गईं और अकेले ही घुड़सवारी के लिए निकल पड़ीं।

इस बार का चुनाव एक घोड़े की दौड़ : जेटली

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 08:53

भाजपा नेता अरूण जेटली ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव ‘एक घोड़े की दौड़’ है। जेटली ने पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार महेश गिरि के लिए प्रचार के दौरान कहा, ‘जब ज्यादा घोड़े होते हैं तो जॉकी दूसरे नंबर को देखने के लिए पलटते हैं। लेकिन यहां जब (नरेंद्र) मोदी नंबर दो को देखने के लिए पलटेंगे तो कुछ भी नजर नहीं आएगा।’

मुंबई में घोड़ों के हाल पर खफा हुईं अनुष्का शर्मा

Last Updated: Thursday, January 9, 2014, 15:33

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा गेटवे ऑफ इंडिया पर घोड़ों से जिस तरह व्यवहार किया जाता है, उससे बेहद खफा हैं। `जब तक है जान` में अभिनय कर चुकीं अनुष्का ने बुधवार रात इस बारे में ट्वीट किया कि बहुत नाराज हूं। गेटवे ऑफ इंडिया पर घोड़ों से जिस तरह पेश आया गया वह बहुत दुखद है। आप उनकी पसलियां देखते सकते हैं। पैर बहुत कमजोर हैं।