Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 16:20
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के खिलाफ रविवार को इंडिया गेट पर हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए पुलिस कांस्टेबल की मंगलवार सुबह यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। आज दोपहर बाद निगमबोध घाट पर कांस्टेबल सुभाष चंद का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।