एनोस एक्का - Latest News on एनोस एक्का | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

एनोस एक्का की पत्नी मेनन ने किया आत्मसमर्पण

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 13:48

झारखंड के पूर्व पर्यटन मंत्री एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का ने यहां विशेष सीबीआई अदालत में मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया,जिसने उन्हें चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एक्का और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक लगभग 15 करोड़ रुपये की संपत्ति रखने का एक मामला दर्ज है।