केदारनाथ त्रासदी - Latest News on केदारनाथ त्रासदी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

केदारनाथ में मलबे से निकाले गए 21 और शव

Last Updated: Saturday, August 10, 2013, 22:12

उत्तराखंड के बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित केदारनाथ क्षेत्र में शनिवार को मलबे से 21 और शव निकाले गए। इसके साथ ही महीने भर के इस अभियान में निकले शवों की संख्या बढ़कर 209 हो गई है।