कैदी फरार - Latest News on कैदी फरार | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

...जब इक्वाडोर में जेल तोड़कर भागे 55 कैदी

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 11:07

इक्वाडोर में क्षमता से अधिक कैदियों वाली एक जेल से 55 कैदी भाग निकले लेकिन इनमें से 20 को पकड़ लिया गया। गृहमंत्री जोस सेरानो ने कल जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी पर ‘उपेक्षा’ का आरोप लगाते हुए कहा कि जेल तोड़े जाने की यह घटना सुरक्षाकर्मियों की ‘संलिप्तता’ की ओर इशारा करती है।

इटावा जेल से तीन कैदी फरार, पूरा स्टाफ निलंबित

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 12:59

उत्तर प्रदेश की इटावा जिला जेल में हत्या और बलात्कार के आरोपी तीन कैदी बुधवार रात जेल की दीवार फांद कर फरार हो गए जिसके बाद आज राज्य सरकार ने जेलर सहित उस समय डयूटी पर तैनात पूरे स्टाफ को निलम्बित कर दिया है।

इंडोनेशिया की जेल में आग लगाकर भागे कैदी

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 11:45

इंडोनेशिया के तीसरे सबसे बड़े शहर स्थित एक जेल में गुरूवार देर रात हुए दंगे के बाद कैदियों ने जेल को आग लगा दी और आतंकवादियों सहित करीब 200 कैदी फरार हो गए ।

महिला रिमांड होम से भागी 22 महिला कैदी

Last Updated: Sunday, October 28, 2012, 09:18

मानखुर्द स्थित महिला रिमांड होम से 22 कैदी भाग गए हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाओं को मानव तस्करी के सिलसिले में मारे गए छापों के दौरान मुक्त करा कर यहां रखा गया था।

जेल पर तालिबानी हमला, 31 कैदी फरार

Last Updated: Friday, June 8, 2012, 16:33

अफगानिस्तान में तालिबान आतंकवादियों की ओर से एक जेल पर हमले के बाद हुई झड़प में तीन कैदी मारे गए और 28 घायल हो गए। यह हमला सारी पुल प्रांत में कल देर शाम हुआ।

पाक में जेल पर हमला, 400 कैदी फरार

Last Updated: Sunday, April 15, 2012, 06:22

पाकिस्तान के खैबर पख्तुनवा प्रांत के केंद्रीय जेल में अज्ञात अपराधियों के हमले के बाद 400 कैदी फरार हो गए।