चुनाव परिणाम 2013 - Latest News on चुनाव परिणाम 2013 | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

पहली बार उतरने वाले कई दलों का रहा है बेहतर प्रदर्शन

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 16:20

पिछले तीस वर्षों के दौरान देश में गठित राजनीतिक दलों में पहली बार चुनाव लड़ने वाली पार्टियों के चुनाव नतीजों पर ध्यान दें तो यह स्पष्ट होता है कि जिन दलों का गठन करने वाले नेता किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े रहे, उनकी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। दिल्ली में पहली बार चुनावी समर में उतरने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदर्शन से इसकी एक बार फिर पुष्टि हुई है।

विधानसभा चुनाव: हार के कारणों पर आत्मविश्लेषण करेगी कांग्रेस

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:43

कांग्रेस ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान विधानसभा चुनावों में हार स्वीकार लिया है। पार्टी ने कहा कि वह हार के कारणों पर आत्मविश्लेषण करेगी। पार्टी नेता जयंती नटराजन ने कहा कि हम मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीतने वालों को बधाई देते है। उन्हें जनादेश मिला है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

कर्नाटक चुनाव में जनता ने मोदी को नकारा: खुर्शीद

Last Updated: Wednesday, May 8, 2013, 11:35

कर्नाटक में बुधवार को शुरू हुई मतगणना में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने नरेंद्र मोदी को नकारा दिया है।