Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:43

नई दिल्ली : कांग्रेस ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान विधानसभा चुनावों में हार स्वीकार लिया है। पार्टी ने कहा कि वह हार के कारणों पर आत्मविश्लेषण करेगी। पार्टी नेता जयंती नटराजन ने कहा कि हम मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीतने वालों को बधाई देते है। उन्हें जनादेश मिला है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हम परिणाम को स्वीकारते हैं और इस पर मंथन करेंगे। हम इसके कारणों का पता लगाएंगे। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश में जीत को दोहराने और राजस्थान से कांग्रेस को हटाने की दिशा में बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बाद कांग्रेस तीसरे स्थान पर है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, December 8, 2013, 12:43