Last Updated: Friday, January 17, 2014, 15:19
द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल रहे उस जापानी सैनिक का तोक्यो में निधन हो गया, जो तीन दशक तक फिलीपीन के जंगलों में ही छिपा रहा था। यह सैनिक दूसरे विश्वयुद्ध के खत्म हो जाने की बात तब तक मानने के लिए तैयार नहीं था जब तक उसके पूर्व कमांडर ने लौटकर उसे आत्मसमर्पण कर देने के लिए मना नहीं लिया। निधन के समय इस सैनिक की उम्र 91 वर्ष थी।