डेनमार्क ओपन - Latest News on डेनमार्क ओपन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

डेनमार्क ओपन: सायना, गुरुसाई, कश्यप और जयराम जीते, सिंधु हारीं

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 18:36

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, पुरुष खिलाड़ी गुरुसाई दत्त, पारूपल्ली कश्यप और अजय जयराम डेनमार्क ओपन के एकल मुकाबलों के दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे हैं लेकिन महिला एकल में पीवी सिंधु को हार मिली है।

डेनमार्क ओपन जीतने के बाद सायना बनी दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी

Last Updated: Thursday, October 25, 2012, 21:01

डेनमार्क ओपन में खिताबी जीत की बदौलत भारतीय शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल आज जारी ताजा विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में एक पायदान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गयीं।

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन : सायना ने जीता खिताब

Last Updated: Sunday, October 21, 2012, 20:05

भारत की स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया है।

डेनमार्क ओपन: चीन को पछाड़कर फाइनल में पहुंची साइना

Last Updated: Sunday, October 21, 2012, 09:51

शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज यहां दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की यिहान वांग के सेमीफाइनल मैच के बीच रिटायर्ड होने से डेनमार्क सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में साइना

Last Updated: Saturday, October 20, 2012, 18:04

भारतीय स्टार साइना नेहवाल ने स्थानीय खिलाड़ी टाइन बाउन को सीधे गेम में हराकर डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी जहां उनका मुकाबला अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी यिहान वांग से होगा।

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन : दूसरे दौर में हारे सौरव

Last Updated: Friday, October 19, 2012, 15:25

भारत के उदीयमान खिलाड़ी सौरव वर्मा डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार गए हैं। गुरुवार देर रात खेले गए पुरुषों की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में इंडोनेशिया के सोनी दुई कुनकोरो ने सौरव को 44 मिनट तम चले मुकाबले में 21-19, 21-17 से पराजित कर दिया।

जापान की मितानी को हरा साइना क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Last Updated: Thursday, October 18, 2012, 19:01

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज यहां जापान की मिनात्सु मितानी को सीधे गेम में हराकर डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में पहुंची साइना

Last Updated: Wednesday, October 17, 2012, 22:39

दो महीने के ब्रेक के बाद कोर्ट पर लौटी साइना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन में जीत के साथ शुरूआत करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

डेनमार्क ओपन से जोरदार वापसी को तैयार साइना नेहवाल

Last Updated: Monday, October 15, 2012, 14:53

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल दो महीने से भी अधिक समय का विश्राम लेने के बाद कल से शुरू होने वाली डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखने के लिये तैयार हैं।

ज्वाला गुट्टा और वी.दीजू की जोड़ी हारी

Last Updated: Saturday, October 22, 2011, 11:47

भारत की ज्वाला गुट्टा और वी.दीजू की जोड़ी डेनमार्क ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज के मिश्रित युगल मुकाबले के तीसरे दौर में हार गई है।