थरूर की पत्नी की मौत - Latest News on थरूर की पत्नी की मौत | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

अब सुनंदा की मौत की जांच करेगी दिल्ली की दक्षिण जिला पुलिस

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 12:09

एक चौंकाने वाले कदम के तहत केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत की जांच की जिम्मेदारी अपराध शाखा से लेकर एक बार फिर दिल्ली के दक्षिण जिले की पुलिस को सौंप दी गयी है।

शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से बॉलीवुड में छलके आंसू

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 17:22

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के आकस्मिक निधन पर आशा भोंसले, श्रीदेवी और शबाना आजमी सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने उन्हें एक उत्साही शख्स के रूप में याद किया। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं सुनंदा शुक्रवार रात नई दिल्ली के एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं।

जयपुर साहित्य महोत्सव में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 13:10

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर अपनी पत्नी की मौत की वजह से जयपुर साहित्य महोत्सव में शामिल नहीं होंगे। थरूर को आज इस महोत्सव में शामिल होना था। लेकिन बीती रात उनकी पत्नी सुनन्दा पुष्कर नयी दिल्ली के लीला पैलेस होटल के एक कमरे में मृत पाई गईं।

सुनंदा मौत मामला: शशि थरूर का हमेशा विवादों से रहा है नाता

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 12:23

चुनावी राजनीति में कदम रखने के बाद से विवादों के बीच घिरते रहे केंद्रीय मंत्री शशि थरूर अपनी पत्नी की मौत के बाद एक बार फिर से इसके केंद्र में आ गए हैं। अपने संबंधों के बारे में दंपति की ट्वीट से जुड़ी खबरें भारत और विदेशों में भी सुखिर्यों में रही।