दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ - Latest News on दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से 18,000 से अधिक लोग प्रभावित

Last Updated: Sunday, November 17, 2013, 09:20

दक्षिण अफ्रीका में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से 18,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शहर के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता विल्फ्रेड सोलोमन्स जोहानेस ने बताया कि सप्ताहांत में आई तेज बारिश के कारण जगह जगह बाढ़ आ गई जिसकी वजह से रास्ते बंद हो गए, भूस्खलन हुए और कैपटाउन शहर के आसपास बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।