नई राजनीतिक पार्टी - Latest News on नई राजनीतिक पार्टी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

येदियुरप्पा नई पार्टी बनाने पर अडिग, 10 दिसंबर तक छोड़ेंगे भाजपा

Last Updated: Tuesday, November 6, 2012, 20:01

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर नया राजनीतिक दल बनाने के अपने निश्चय पर आज अटल नजर आए। अपने डालार कॉलोनी स्थित निवास पर समर्थकों के साथ दोपहर के भोज से पहले येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, भाजपा छोड़ने के मेरे फैसले में कोई बदलाव नहीं आया है।