Last Updated: Friday, September 6, 2013, 14:34
नशे की तस्करी के खिलाफ पंजाब सरकार ने व्यापक अभियान छेड़ा है और इसके बेहतर नतीजे भी सामने आए हैं। राज्य में छह महीनों के दौरान तकरीबन 6000 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। और एक महीने के अंदर-अंदर पंजाब में नशे के सौदागरों पर पूरी तरह से नकेल कस दी जाएगी। यह बात पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने ज़ी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से एक्सक्लूसिव बातचीत में कही।