Last Updated: Thursday, February 14, 2013, 22:19
भारत और फ्रांस ने करीब छह अरब डॉलर के सतह से हवा में मार करने वाली कम दूरी की मिसाइलों के सौदे पर वार्ता गुरुवार को पूरी कर ली जबकि देश को राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के 10 अरब डॉलर के सौदे पर बातचीत भी आगे बढ़ी है। सतह से हवा में मार करने वाली इन मिसाइलों का भारतीय वायुसेना और नौसेना द्वारा उपयोग किया जाएगा।