शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में - Latest News on शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Saturday, May 24, 2014, 15:24

पिछले साल बायपास सर्जरी कराने वाले अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा आज नियमित चेकअप के लिए एक उपनगर अस्पताल में भर्ती हुए। अपने आवास पर रंग रोगन संबंधी काम की वजह से श्वास संबंधी तकलीफों के कारण पिछले साल जुलाई में 67 वर्षीय सिन्हा को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हृदय धमनी में ब्लॉकेज के कारण उनकी बायपास सर्जरी हुयी थी।