अहमदाबाद : गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करने वाले और पोरबंदर विधानसभा से लगातार तीसरी बार चुने जाने के लिए मैदान में उतरे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया को उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बाबू बोखारिया ने 17,146 मतों के अंतर से हरा दिया।
भाजपा के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने वाले मोढवाडिया को 60,458 ही वोट मिले जबकि बोखारिया के खाते में 77,604 वोट आए। इससे पहले मोढवाडिया ने 2002 और 2007 के चुनाव में जीत हासिल की थी और पिछले दोनों चुनावों में उन्होंने बोखारिया को ही हराया था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, December 20, 2012, 14:32
|