Last Updated: Wednesday, November 28, 2012, 18:11

संयुक्त राष्ट्र : भारत देश में विकसित सबसे सस्ता टैबलेट कंप्यूटर आकाश-2 आज संयुक्त राष्ट्र के समक्ष पेश करेगा। इस टैबलेट को बनानी वाली कंपनी ‘डेटाविंड’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनीत सिंह टुली संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून की मौजूदगी में इसके बारे में प्रस्तुति देंगे।
इस बीच कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस टैबलेट का निर्माण एवं प्रोग्रामिंग का काम भारत में ही हुआ है और इसके केवल कुछ पुर्जे चीन से लाए गए हैं। कंपनी ने कहा कि आईआईटी के लिए बनाए गए पहले 10 हजार टैबलेटों के निर्माण में ‘‘जल्द’’ के लिए इसके मदरबोर्ड एवं उपकरणों को चीन के सबकॉन्ट्रैक्टर से बनवाया गया है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी ने कुछ दिन पहले कहा था कि संयुक्त राष्ट्र में भारत के मिशन ने इस टैबलेट को यहां दिखाने के मामले में पहल की है।
पुरी ने कहा कि आकाश को ‘‘भारतीय मूल के उद्यमी की ओर से बनाया गया सबसे सस्ते दाम का टैबलेट कंप्यूटर बताया गया है।’’ कंपनी ऐसे पहले एक लाख टैबलेट इंजीनियरिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को मुहैया कराएगी। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, November 28, 2012, 18:11