Last Updated: Monday, September 16, 2013, 20:00

नई दिल्ली : कमजोर वैश्विक रूख के बीच स्टाकिस्टों की लागातार बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भावों में गिरावट का आज पांचवे दिन भी जारी रहा। जहां सोने के भाव 200 रु. की गिरावट के साथ 30,100 रु. प्रति दस ग्राम बोले गये। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव कम करने से चांदी के भाव 1,220 रु. टूट कर 49530 रु. प्रति किलो रह गये।
बाजार सूत्रों के अनुसार सीरिया को लेकर अमेरिका और रूस में सहमति होने के कारण वैश्विक बाजार में सोने की कीमतां में गिरावट आई। जिसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर पड़ा। उन्होंने बताया कि वायादा बाजार में कमजोर रूख के कारण भी बाजार धारणा कमजोर हुयी।
लंदन में सोने के भाव 0 . 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1320. 21 डॉलर प्रति औंस रहे। घरेलू बाजार में सोना 99. 9 और 99 . 5 शुद्ध के भाव 200 रु. की गिरावट के साथ क्रमश: 30,100 रु. और 29,900 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए। सीमित कारोबार के दौरान गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 25000 रु. प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित बंद हुए।
चांदी तैयार के भाव 1220 रु. की गिरावट के साथ 49,530 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1450 रु. लुढ़क कर 49,050 रु. प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 1000 रु. टूट कर 84,000 :85,000 रु. प्रति सैकड़ा बंद हुए। (एजेंसी)
First Published: Monday, September 16, 2013, 20:00